Monday, 5 December 2016

स्वमी ओम के बाद मनु पंजाबी भी होंगे घर से बहार

बिग बॉस के घर से स्वामी ओम के घर से बाहर होने के बाद अब मनु पंजाबी भी आपको घर में नजर नहीं आएंगे। मनु पंजाबी और स्वामी ओम को सेलिब्रिटी रियलिटी शो 'बिग बॉस' से अचानक बाहर होना पड़ रहा है। पिछले दिनों दिल्ली की एक अदालत द्वारा स्वामी ओम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था जिसके बाद यह तय माना जा रहा था कि कुछ ही दिनों में उन्हें शो से बाहर जाना पड़ेगा. लेकिन यह घरवालों और दर्शकों को चौंकाते हुए शो के सबसे मजबूत प्रतिभागियों में से एक मनु पंजाबी को भी 'बिग बॉस' ने घर से बाहर निकलने के निर्देश दे दिए. दरअसल बताया ये जा रहा है कि मनु पंजाबी की मां का देहांत हो गया है और इस वजह से उन्हें 'बिग बॉस' का घर छोड़ना पड़ा.

Tuesday, 2 August 2016

DU में Admission के लिए Students के पास अब भी चांस

कई College में जनरल के लिए अब भी बची है सीटें, मेरिट लिस्ट के आधार पर हो रहे हैं दाखिले


New Delhi, August 2 DU डीयू में दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत Admission शुरू हो चुके हैं और काफी हद तक सीटें भर भी चुकी हैं, College में ज्यादातर रिजर्व्ड कैटिगरी की सीटें खाली हैं, लेकिन कुछ College ऐसे भी है जहां पर अब भी बीए प्रोग्राम, बीकॉम ऑनर्स, इको ऑनर्स जैसे कोर्स में जनरल केटगरी के लिए भी चांस है. ऐसे में तीसरी मेरिट लिस्ट में भी Students को DU में दाखिला लेने का मौका मिल सकता है.

3 अगस्त को तीसरी मेरिट लिस्ट 
जनरल केटगरी की जो सीटें बची है वो बहुत ही कम है, ऐसे में तीसरी लिस्ट आते ही Students को अपने लिए सीट रिजर्व करनी होगी, नहीं तो मौका हाथ से निकल सकता है. मेरिट लिस्ट के आधार पर DU में दाखिले के लिए तीसरी लिस्ट 3 अगस्त को आएगी.

इन कॉलेजों में है चांस 
Students को तीसरी मेरिट लिस्ट में इन College में मौका मिल सकता है. ARSD College में अब भी बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम कोर्स, बीएससी फिजिकल साइंस, इंग्लिश ऑनर्स की जनरल कैटिगरी में भी सीटें खाली हैं। इस College में ओबीसी समेत बाकी रिजर्व्ड कैटिगरी की सीटें भी लगभग कई कोर्सेज में बची हुई हैं। College में अब भी कुल 350 से ज्यादा सीटें बची हुई हैं. मोतीलाल नेहरू College में भी बीकॉम, मैथ्स ऑनर्स, बीएससी फिजिकल साइंस - केमिस्ट्री, बीएससी फिजिकल साइंस - कंप्यूटर जनरल कैटिगरी की सीटें खाली हैं। इन कोर्सेज में रिजर्व्ड कैटिगरी की सीटों के लिए भी स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है। यहां बाकी कोर्सेज में रिजर्व्ड कैटिगरी की सीटें काफी खाली हैं। श्री अरबिंदो College में जनरल कैटिगरी में बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, इंग्लिश ऑनर्स, बीए प्रोग्राम, बीएससी फिजिकल साइंस समेत कुछ और कोर्सेज में कई सीटें खाली हैं। College में जनरल की 150 के आसपास सीटों और रिजर्व्ड की करीब 50 सीटों के लिए नोटिफिकेशन निकाला है

Aishwarya पर भड़का Bachchan परिवार !

'ऐ दिल है मुश्किल' में Intimate सीन को लेकर नाराजगी

New Delhi, August 2 बॉलीवुड एक्ट्रेस Aishwarya Rai Bachchan और Ranbir Kapoor की आने वाली फिल्म बीच 'ऐ दिल है मुश्किल' में Aishwarya की एक सीन को लेकर Bachchan परिवार नाराज हो गया है. दरअसल बताया ये जा रहा है कि इस फिल्म में Aishwaryaऔर Ranbir के बीच एक हॉट सीन फिल्माया गया है. और ये सीन अब फिल्म के आने से पहले से ही विवादों में घिर गया है. Aishwaryaऔर Ranbir के इस हॉट सीन से बच्चन परिवार काफी नाराज है.

करण जौहर से बोला बच्चन परिवार सीन हटाओ !
Aishwaryaऔर Ranbir के बीच 'ऐ दिल है मुश्किल' में फिल्माए गए हॉट सीन से बच्चन परिवार न सिर्फ काफी नाराज है, बल्की बताया तो यहां तक जा रहा है कि BigB फिल्म के निर्माता-निर्देशक करण जौहर से Aishwaryaऔर Ranbir के इस हॉट सीन हटाने को कहा है. Aishwarya बच्चन परिवार की बहू हैं, ऐसे में अमिताभ नहीं चाहते थे कि फिल्म में इस तरह का कोई भी सीन हो, जो पर्दे पर बच्चन परिवार की गरिमा को खराब करे

आखिर फिल्म से हटाना पड़ा सीन 
'ऐ दिल है मुश्किल' के निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने काफी सावधानी के साथ Aishwaryaऔर Ranbir के बीच एक इंटीमेट सीन फिल्माया था. उनकी मानें तो इस सीन को फिल्माते वक्त करण ने खासा ध्यान दिया रखा था कि Aishwaryaऔर Ranbir के बीच फिल्माये जा रहे ये Intimate सीन किसी भी तरह से अश्लील ना लगे, लेकिन इस सीन को इतना ध्यान से फिल्माने के बाद भी बिग बी नाराज हो गए और करण आखिरका करण जौहर को ये सीन फिल्म से हटाना पड़ गया.

ऐश्वर्या और रणबीर के बीच होना था लिपलॉक
इस फिल्म से Aishwaryaऔर Ranbir के बीच फिल्माये गए Intimate सीन को तो हटा दिया गया है, लेकिन इससे पहले इस फिल्म में Aishwaryaऔर Ranbir के बीच एक लिपलॉक भी फिल्माया जाना था. लेकिन इसके लिए खुद Aishwarya ने मना कर दिया था. इसके पीछे वजह Aishwarya ने उम्र का फासला ज्यादा होने बताया था. Ranbir के साथ लिप लॉक नहीं करने के पीछे Aishwarya ने कारण बताया था कि वो Ranbir से उम्र में काफी बड़ी हैं, ऐसे में ये सीन फिल्म में बिल्कुल नहीं जचेगा

Tuesday, 12 May 2015

👌ख्वाहिश👌

 ख्वाहिश  नही  मुझे  मशहुर  होने  की। 
आप  मुझे  पहचानते  हो  बस  इतना  ही  काफी  है। 
अच्छे  ने  अच्छा  और  बुरे  ने  बुरा  जाना  मुझे। 
क्योंकि...  
जिसको  जीतनी  जरुरत थी,  
उसने  उतना  ही  पहचाना  मुझे। 
ज़िन्दगी  का  फ़लसफ़ा  भी   कितना  अजीब  है, 
शामें  कटती  नहीं,  और  साल  गुज़रते  चले  जा  रहे  हैं.
एक  अजीब  सी  दौड़  है  ये  ज़िन्दगी, 
जीत  जाओ  तो  कई  अपने  पीछे  छूट  जाते  हैं, 
और  हार  जाओ  तो  अपने  ही  पीछे  छोड़  जाते  हैं।

👍👍👍

नम्रता नारायण कांडपाल
टोटल न्यूज

Thursday, 12 March 2015

 वाह! रे आम आदमी

दिल्ली में प्रचंड बहुमत के बाद 14 फरवरी 2015 को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की तस्वीर बदलने के लिए, व्यवस्था की बुराइयों को दूर करने के लिए, पांच साल में 100 साल पुरानी दिल्ली को नई सूरत देने की शपथ ली। अपनी सोच में जनता की भागीदारी को भी शामिल किया। रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार पर ब्रेक लगाने के लिए दिल्ली वालों को स्टिंग का तरीका भी सिखाया था। इस सीख और नसीहत में स्टिंग ऑपरेशन के तरीके भी बताए गए। केजरीवाल की इस सीख में कहीं भी उस गाइडलाइन का जिक्र नहीं था जिसकी दुहाई अब दी जा रही है। जिक्र इसलिए भी नहीं था क्योंकि ये बात वही केजरीवाल कह रहे थे जिनके स्वर आम आदमी पार्टी के लिए हरिश्चंद्र के वाक्य के समान हैं। महीने भर का ही तो फर्क है। दिल्ली से भ्रष्टाचार दूर करने के लिए जनता को स्टिंग के लिए तैयार कर रहे थे, लेकिन अब एक स्टिंग सामने आया है। जिसने सवालों के घेरे में उस नैतिकता को कैद कर दिया है जिसकी बुनियाद पर आप ने जनसमर्थन की मीनार खड़ी की थी। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गर्ग और अरविंद केजरीवाल के बीच की इस बातचीत ने आप के नैतिक मूल्यों पर सवाल उठा दिये। इस बातचीत में दिल्ली में किसी भी तरह से सरकार बनाने के लिए जुगाड़ की तलाश की जा रही है। 2013 के दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की कमर टूटी थी इस बातचीत में उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश हो रही थी। बात गंभीर है इसलिए इसपर सवाल भी उठने में तनिक भी देरी नहीं हुई। पूरा संविधान याद आ गया। संविधान की दफा... धारा... गाइडलाइन... न्यायपालिका.... व्यवस्थापिका.... कार्यपालिका सबकुछ। सभी की भूमिका और सभी के तय किये गए मानदंड सामने आ गए। स्टिंग की आंच जबतक पड़ोस के घर को झुलसाती थी तो सवाल यही चेहरे करते थे। लेकिन इसबार आंच इनके घर में लगी है जिसमें घिरे हैं इनकी पार्टी के मुखिया तो दुहाई और सफाई के लिए दफा और धाराओं को बचाव के लिए इस्तेमाल कर लिया गया। सियसत की ये सहूलियत हर किसी को नसीब नहीं होती। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और स्टिंग का दावा किया गया.. इस बार सवालों के घेरे में पार्टी के कद्दावर नेता संजय सिंह थे...दिल्ली में 2015 के दो महीने बीत चुके हैं। तीसरे महीने का दूसरा हफ्ता चल रहा है। लेकिन दिन महीने और हफ्ते के इस हिसाब ने आप का हिसाब गड़बड़ा दिया है। गड़बड़ी इतनी हुई कि सवालों ने पार्टी के बड़े नेताओं का पीछा करना शुरु कर दिया। मार्च के पहले हफ्ते से शुरु करें तो पार्टी के बड़े नेताओं के लिए विवादित नेता हो चुके योगेंद्र यादव के खिलाफ एक फोन की रिकॉर्डिंग सामने आई। जिसमें बात ये की गई कि योगेंद्र यादव ने पार्टी के खिलाफ अखबारों में खबर छपवाई। योगेंद्र यादव सफाई देते रहे टेप की सत्यता पर इन्होंने भी सवाल उठाए थे। लेकिन योगेंद्र यादव की ये दलील और दुहाई आप के नेताओं की सोच को बदल न सकी। वो मन बना चुके थे फैसला भी ले चुके थे। इंतजार केवल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उस फैसले पर मुहर लगने की थी। पार्टी लाइन के खिलाफ काम करने के लिए पीएसी से योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पीएसी से बाहर कर दिया गया। ना टेप की जांच हुई ना ही सत्यता का परीक्षण। योगेंद्र के खिलाफ जो टेप सामने आया था उसका कोई शक्ल नहीं था। केवल दो आवाज थी। हफ्ते भर बाद एक और टेप सामने आया। इसका भी कोई सूरत नहीं था। केवल दो आवाज सुनाई दे रही थी। लेकिन फर्क काफी बड़ा था। क्योंकि एक आवाज आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की थी और दूसरी आप के पूर्व विधायक राजेश गर्ग की।11 मार्च की सुबह आप के दफ्तर से लेकर आप के नेताओं के घर तक सवलों ने अपना रुख किया था। बोलने के लिए आप के पास भी कुछ खास बचा नहीं था। सिवाय इसके कि ये कह दें कि टेप की सत्यता तो प्रमाणित हुई ही नहीं है। संजय सिंह आप के वो सिपाही हैं जो दिखते तो बगैर हथियार के हैं लेकिन आप के वज्र गृह की चाबी अपने साथ लेकर घूमते हैं। अब तक के स्टिंग और खुलासों में अंबानी से लेकर गडकरी और वाड्रा से लेकर दिल्ली जलबोर्ड तक पर सवाल उठाए गए थे। लेकिन सवाल खुद पर उठे तो सत्यता और प्रमाणिकता की दुहाई दे दी। केजरीवाल के सामने तो पार्टी के बड़े नेता सीना तानकर खड़े हो गए। लेकिन ओखला से कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान अपनी चमत्कारी घड़ी का चमत्कार सामने लेकर आ गए। कह दिया कि 2014 में 49 दिनों बाद सत्ता से जुदाई के बाद एक बार फिर सत्ता में वापसी के लिए उनसे भी संपर्क किया गया। इस बायन के तुरंत बाद मीडिया के सामने संजय सिंह हाजिर थे और सवाल आसिफ मोहम्मद पर उठा रहे थे कि इस बात की क्या गारंटी है कि आसिफ सच बोल रहे हैं। क्योंकि इनकी सोच है कि सच का आसरा तो आप के करीब है। दूसरों का दावा तो बस बकवास है। आम आदमी पार्टी के बड़े नेता स्टिंग के जाल में घिरे हैं। सवाल हर तरफ से किये जा रहे हैं। लेकिन जवाब कौन देगा। सभी व्यस्त हैं। कुछ कहने के नाम पर बस इतना कहा जा रहा है कि इन खुलासों और सवालों में सत्यता का अभाव है। खुद को बचाने के लिए आप के नेता जो भी बहाने ढूंढ रहे हों लेकिन आरोपों की जिस चार दीवारी के बीच आम आदमी पार्टी घिरी है, उस पर लिखे आरोपों की लिखावट इनकी खुद की है, उस पर लिखे एक एक शब्दों को सियासत की शब्दकोष में आप ने खुद ही लिखा था,लेकिन आज खुद उन शब्दों के आयामों को भूलते से नजर आ रहे है। स्टिंग को आम आदमी ने हथियार बनाया, एक बार नहीं, बार बार उसी बात को दोहराया, चाहे मंच रैली का हो या शपथ का मचान स्टिंग की ताकत को बुलंदी से उठाया, लेकिन अब ये तो खुद ही घिरते नजर आ रहे है... इस स्टिंग से निकले शब्द सवाल उठा रहे है सियासत की स्टाईल पर और सवाल उठा रहे है सियासतदानों की नैतिकता पर। खैर इन सब के बीच इस स्टिंग की पूरी पटकथा पर अब नए सवालों ने अपनी जगह बना ली है, साथ ही ये भी साप कर दिया है कि राजनीति में रिश्तों की उम्र बहुत छोटी होती है।

 वाह! रे खट्टर साहब

              सूबे में पहली बार अपनी दम पर सरकार... 4 सीट से 47 सीट पर कब्जा...हरियाणा में अगर बीजेपी ये कमाल कर पाई तो इसमें किसानों का भी बड़ा योगदान था...किसानों ने बीजेपी को वोट दिया तो इसके पीछे वो तमाम वादे थे जो बीजेपी ने किसानें से किये थे...लेकिन सरकार बनते ही बीजेपी ने एक ही झटके में भूमि अधिग्रहण पर मिलने वाले मुआवजे को आधा कर किसानों का कमर तोड़ दिया है..बीजेपी ने कैसा दिया है किसानों को धोखा जरा इसे समझिये...दरअसल भूमी अधिग्रहण के नए नियम के मुताविक किसानों से जमीन लेते वक्त ग्रामीण और शहरी दोनों के लिए अलग-अलग मुआवाजे का प्रावधान है..जिसमें निर्धारित मुल्य पर शहरी क्षेत्र में गुणांक 1.0 रहेगा लेकिन यही गुणाक ग्रामीण क्षेत्र में 1.0 से 2.0 तक कुछ भी हो सकता है...अब हरियाणा सरकार राज्य में इसे बदलते हुए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र में निर्धारित मुल्य पर गुणांक 1.0 कर दिया है...जिसका सीधा असर किसानों को मिलने वाला ना सिर्फ मुआवजा पर पडेगा बल्की किमत आधी हो जाएगी...इस नीति का क्या असर पड़ेगा जरा इसे भी समझ लिजिए...फिलाहाल अगर किसी जमीन कि कीमत 20 लाख एकड़ है तो 2.0 फैक्ट के मुताविक 20 लाख x 2.0 = 40 लाख + उतना ही सोलेशियम यानी 40 लाख + 40 लाख  = 80 लाख का मुआवजा बनता है...लेकिन इस नियम के लागू होने से मुआवजे की राशी 20 लाख x 1.0 = 20 + सोलेशियम यानी 20 लाख + 20 लाख = 40 लाख रह जाएगी...सीधे तौर पर आधा यानी 40 लाख का नुकसान...अब किसान सूबे की सरकार के इस फैसले से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं

               किसानों को कम मुआवजा देने पड़ा इसके लिए हरियाणा की बीजेपी सरकार ने महज गुणांक में ही बदलाव नहीं किया है, बल्की कुछ इलाकों में तो मुआवजा पर मिलने वाला सौ फीसदी सोलेशियम से भी छेड़ छाड़ किया है और इसे घटाकर 30 फीसदी तक कर दिया है, जिसकी गवाही ये दस्तावेज दे रहा है..दरअसल रेवाड़ी के 16 गांव का अधिग्रहण आदेश नंबर 13 जो कि 4 दिसंबर 2014 को जारी किया गया था उसमें मुआवजे पर मिलने वाला सौ फीसदी सोलेशियम को 30 फीसदी कम कर दिया गया...यानी पहले गुणांक में कमी और रही सही कसर सोलेशियम को कम कर हरियाणा की बीजेपी सरकार ने पूरी कर दी...अब जरा इसका भी अंतर समझ लीजिए कि इससे किसानों को कितमा नुकसान होगा या कितना कम मुआवजा मिलेगा...इस स्थिति में किसानों को जो मुआवजा मिलेगा वो कुछ इस तरह होगा...अगर एक एकड़ की कीमत 20 लाख है तो. 20 लाख x 1.0 जो कि हरियाणा की खट्टर सरकार ने नया गुणांक तय किया है =  20 लाख + सोलेशियम 30% यानी 20 लाख + 6 लाख = 26 लाख... इसको अगर जो केंद्र सरकार ने लागू किया है उससे आंका जाए तो नुकसान कुछ इस तरह का होगा... नए कानून के मुताविक किसानों को मुआवजा के तौर पर 80 लाख बनता है लेकिन हरियाणा की बीजेपी सरकार के नीति के मुताविक 26 लाख यानी 80 लाख - 26 लाख = 54 लाख का नुकसान.

वाह ! रे मोदी 

सुर बदले, तेवर बदले,सब शंखनाद क्यों बंद हुए,
छप्पन इंची सीने वाले भाषण भी क्यों मंद हुए,

केसर की क्यारी में तुमने कमल खिलाया अच्छा है,
और नमाज़ी कस्बों में भगवा लहराया अच्छा है,

लोकतंत्र की दिए दुहाई,सत्ता सुख में झूल गए,
आखिर श्याम प्रसाद मुखर्जी की कुर्बानी भूल गए,

भारत माँ फिर से घायल है,अपने ही अरमानो से,
सिंहों का अनुबंध हुआ है,गीदड़ की संतानों से, 

आँखे टेढ़ी किये हुए है,संविधान के खाते पर,
देखों मुफ़्ती थूक रहा है लाल किले के माथे पर,

अफज़ल के अवशेष मांगने वाले जिद पे अड़े हुए,
कुछ तो बिरियानी की प्लेटें ले बॉर्डर पर खड़े हुए,

दिल्ली वालों की ज़ुबान भी लाचारी में अटकी है,
वीर सैनिकों की कुर्बानी लालचौक पर लटकी है,

माँ के सर का पल्लू,वहशी हाथों ने फिर थामा है,
लगता है अखंड भारत का भाषण केवल ड्रामा है,

पूछ रहा हूँ मोदी जी से,पूछूं भाग्य विधाता से,
क्या सत्ता की चाह बड़ी है प्यारी भारत माता से,

अगर तिरंगा गद्दारों के चरणों में गिर जाएगा,
सवा अरब की उम्मीदों पर पानी ही फिर जायेगा,

भरत वंशियों उठो,शत्रु के लोहू का जलपान करो,
भारत माँ पर एक नहीं,सौ सरकारे कुर्बान करो,

वर्ना दर्द यही निकलेगा,गंगा की फरियादों से,
राम के बेटे हार गए हैं जिन्ना की औलादों से

Wednesday, 25 February 2015

 बजट से रियल एस्टेट को उम्मीद

मोदी के वित्त मंत्री अरुण जेटली से रियल एस्टेट सेक्टर को बहुत उम्मीद है
लिहाजा इस सेक्टर अपनी नजर बजट पर गढ़ाए हुए है 

बजट नजदीक है ऐेसे में उम्मीदों के बुलबुले उठना लाजमी है, इस बजट से रियल एस्टेट सेक्टर को खास उम्मीद है, क्योंकि ये वो सेक्टर है जहां लंबे अरसे से धंधा काफी मंदा चल रहा है. घटती बिक्री और लंबे क्लियरेंस प्रोसेस से परेशान रियल एस्टेट सेक्टर इस साल अरूण जेटली से इंडस्ट्री में नई जान फूंकने के लिए बूस्टर डोज की उम्मीद कर रही है. फिलहाल रियल एस्टेट सेक्टर के सामने दो बडी समस्याएं हैं ठप्प डिमांड और नकदी की तंगी. आनेवाले बजट में डेवलपर इसी का समाधान होते देखना चाहते हैं, लेकिन इसके अलावा भी कई अहम मांग मोदी के मंत्री अरुण जेटली से डेवलेपर्स कर रहे हैं.
 
डेवलपर्स की मांग
  1. सबसे बड़ी मांग पूरे सेक्टर के लिए इंडस्ट्री स्टेटस की है, जिससे डेवलपर को लंबे समय के लिए और सस्ता कर्ज मिल सके

  2. तेज अप्रूवल के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस

  3. बजट में जीएसटी को लेकर सफाई लाने की जरूरत है

  4. रिटेल में एफडीआई पर जल्द हो फैसला

  5. रियल एस्टेट सेक्टर में विदेशी निवेश, इस सेक्टर की जरूरतो को पूरा करने के लिए सिर्फ घरेलू फंडिंग से बात नहीं बन सकती है

मांग ये भी है कि बजट में इस सेक्टर की लागत को कम करने को लेकर कदम उठाये जाए. रियल एस्टेट सेक्टर की लागत कम होने से घरों की कीमत कम होगी जिसका सीधा फायदा खरीदार को मिलेगा. सस्ते घर का सपना और हर किसी को आशियाना नसीब हो ये इरादा मोदी सरकार का भी है लेकिन सपने हकीकत में बदले इसके लिये पहल की जरूरत है जो इस बार बजट में होगी या नहीं इस पर पूरा रियल इस्टेट सेक्टर नजर गढ़ाएं है.


अरुण जेटली से उम्मीद तो आम आदमी को भी है कि उनके सिर पर छत कब होगा
उम्मीद की वजह भी खुद मोदी सरकार ही है

मोदी सरकार ने अच्छे दिनों का दिलासा देने के साथ ही हर व्यक्ति का घर हो अपना ये, सपना भी सभी को दिखाया था. ऐसे में सपनों का घर खरीदने की आस में बैठे खरीदार टकटकी लगाकर बजट की तरफ देख रहे हैं कि इस बजट में उनके लिए क्या होगा.

खरीदारों की उम्मीद
  1. 2022 तक सबके घर के सपने को पूरा करने के लिए टैक्स में रियायत दी जाये

  2. आयकर छूट की सीमा 1.5 लाख से बढ़ाकर 3 लाख कर दिया जाए

  3. बैंक से लोन लेने पर ब्याज दरें कम हो

  4. अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में फ्लैट की खरीदारी पर से सर्विस टैक्स हटाया जाय साथ ही

  5. पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार ठोस कदम

उम्मीद तो और भी कई हैं, लेकिन नाराजगी भी है. खरीदारों की नाराजगी इस बात को लेकर रहती है कि सरकार के जो भी फैसले होते हैं वो डेवलेपर्स की सहुलियत तक ही सीमित होते हैं. ऐसे में खरीदार इस बार उम्मीद कर रहा है कि सरकार बदली है तो शायद सोच भी बदले और बजट का प्रवधान कुछ इस तरह से हो जिसका फायदा सिर्फ डेवलेपर और रियल एस्टेट कंपनी को ना होकर उन लोगों को भी मिले जिनके दम पर सरकार सत्ता में आई है. ये उम्मीद मोदी से है, ये उम्मीद अरुण जेटली से भी है कि जो सपना लोगों की आंखो में अपने घर का पल रहा है वो धरातल पर साकार हो जाए


मोदी सरकार को सत्ता में आए एक साल हो चुके हैं
लोग अब इंतजार रिजल्ट कर रहे हैं 

सपने सबको दिखाये गए, चाहे डेवलेपर्स हो या फिर बायर्स. इसलिए मोदी के वित्त मंत्री अरुण जेटली से उम्मीद सभी लगाए बैठे हैं. उम्मीद इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि पिछले बजट में रियल एस्टेट को लेकर काफी कुछ ऐलान हुआ था. ऐसे में इस बार उम्मीद कुछ बड़े फैसलों की है, जिससे डिमांड और सप्लाइ में संतुलन बनाया जा सके. उम्मीदें तो बहुत है, लेकिन कौन-कौन सी मांगों को पहनाया जा सकता है हकीकत का अमलीजामा.

इस बजट के बड़े ऐलान !
  1. स्मार्ट सिटी को लेकर नए ऐलान संभव

  2. बजट में अफोर्डेबल हाउसिंग को मिल सकता है बढ़ावा

  3. रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट पर सफाई आने की उम्मीद

  4. होमलोन पर टैक्स छूट बढ़ने की संभावना

  5. मेक इन इंडिया को मजबूत बनाने के ठोस फैसले

देश में घरों की मांग काफी है और इसे पूरा करने के लिए रियल एस्टेट को सक्षम बनाना है तो ना सिर्फ ठोस फैसले होंगे बल्की वो प्लैटफॉर्म भी तैयार कर के देना होगा जहां डेवलेपर्स आसानी से काम कर सकें तो खरीदारा बिना किसी डर के मार्केट में पैसा लगा सके



Sunday, 22 February 2015

                                      अरविंद का अग्निपथ

सरकार छोड़ने के एक साल बाद जब, उसी ऐतिहासिक रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल शपथ ले रहे थे...तो हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से केजरीवाल गदगद हो उठे...ये तालियों की गड़गड़ाहट केजरीवाल से सवाल कर रही थी कि जो आपने वादे किये हैं उसे पूरा करने की शुरुआत यहीं से होती है .
आम आदमी की उम्मीद अब केजरीवाल से है, और दिल्ली दिल से इंतजार कर रही है क्योंकि इसमें शामिल है बिजली के बिलों में 50फीसदी कटौती का वादा. हर महीने 20 हजार लीटर मुफ्त पानी का वादा. पूरी दिल्ली को फ्री वाई-फाई जोन में बदलने का वादा. वादा तो ये भी है कि सुरक्षित दिल्ली के लिए चप्पे चप्पे पर 15लाख सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे. अस्थायी कर्मचारी भी टक टकी लगाकर केजरीवाल की तरफ देख रहे हैं कि उनका सपना कैसे पूरा होगा. केजरीवाल को कुर्सी मिलने के बाद बस सवाल ही सवाल है, कि क्या वादे निभा पाएंगे केजरीवाल. ये सवाल इसलिए क्योंकि दिल्ली का सालाना बजट महज 37हजार करोड़ है और केजरीवाल के 5 वादों की कीमत है ढाई लाख करोड़ रुपये.


50 फीसदी सस्ती बिजली कैसे ?
केजरीवाल की सबसे बड़ी चुनौती बिजली है. रोशनी और हवा की ये कीमत हमेशा से राजनीतिक मुद्दा रही है...लेकिन इसे आधा करने का वादा केजरीवाल के लिए करिश्मा साबित हुआ है...अब दूसरी पारी में भी लोग कुछ यही उम्मीद लगाए बैठे हैं
मीटर के दौड़ते ही आपकी जेब से जिंदगी को रोशन रखने के लिए एक बड़ी रकम निकल जाती है. ये हाल तब है जब बाकी राज्यों के मुकाबले दिल्ली की बिजली बेहद सस्ती मानी जाती है. दिल्ली में बिजली, बिजली बनाने वाली कंपनियां नहीं बल्की इसके लिए तीन वितरण कंपनियां बिजली खरीद कर आपके घरों को रौशन करती हैं.
अरविंद केजरीवाल ने जो दिल्ली वालों से वादा किया है आखिर उसमें परेशानी क्या है इसको समझने के लिए जरा बिजली की मौजूदा कीमतें समझिए. 0से 200यूनिट के लिए अभी दिल्ली वालों को 2 रुपये 80पैसे प्रति यूनिट देना पड़ता है जबकी सरकार इस पर सब्सिडी के तौर पर 1रुपये 20 पैसे देती है. इसी तरह 201 से 400 यूनिट के लिए अभी दिल्ली वालों को 5 रुपये 15पैसे खर्च करना पड़ता है और सरकार सब्सिडी 80 पैसे प्रति यूनिट दे रही है. इस सब्सिडी का हिसाब लगाया जाए तो दिल्ली सरकार पर सालाना करीब 300 करोड़ का बोझ पड़ता है. केजरीवाल ने साल2013 में सरकार बनाने के दूसरे दिन सिर्फ 400 यूनिट तक बिजली के बिल आधे करने का ऐलान किया था. इससे दिल्ली सरकार का बोझ बढ़ गया 400 यूनिट तक के बिल पर केजरीवाल की सब्सिडी महज 3महीने चली, उन तीन महीनों में दिल्ली की तिजोरी पर 200 करोड़ का बोझ पड़ा. 400 यूनिट के लिए ही साल भर में ये बोझ करीब 800 करोड़ रुपये हो जाता. इस बार भी केजरीवाल ने बिजली के बिल आधा करने का वादा किया है. कितने यूनिट तक की बिजली के बिल आधे होंगे इसका कोई जिक्र घोषणापत्र में नहीं था. ऐसे में अगर दिल्ली के हर घर की बिजली का बिल आधा होगा तो क्या होगा ये भी समझने की कोशिश करते हैं. दिल्ली का सालाना बिजली का बिल करीब 3000 करोड़ रुपये है. आधी कीमत पर बिजली देने का मतलब है 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी, यानी पांच साल में दिल्ली सरकार बिजली की सब्सिडी पर 7500 करोड़ खर्च करेगी. यानी दिल्ली के कुल बजट का पांच फीसदी सिर्फ बिजली पर खर्च होगा जो कि बेहद महंगा साबित हो सकता है.

कैसे बुझेगी प्यास ?
पिछली सरकार में हर रोज 667 लीटर पानी मुफ्त देने का काम किया था और इस बार भी वही 20 हजार लीटर मुफ्त पानी हर महीने देने का वादा दोहराया गया है.
दिल्ली की एक बड़ी आबादी बरसों से टैंकरों के सहारे अपनी प्यास बुझा रही है. सालों से दिल्ली की जनता पानी की एक एक बूंद के लिए जंग लड़ती रही है. परिवार की सबसे अहम जरूरत पानी को केजरीवाल ने चुनावी मुद्दे में भी बदला. सपने में भी बूंद-बूंद को तरसते दिल्ली के सात लाख झुग्गीवाले और बिना पाइपलाइन वाले इलाकों के 50लाख लोग अब केजरीवाल के इस वादे को पूरा होते देखना चाहते हैं. अपने घोषणापत्र में आम आदमी पार्टी ने पानी के मीटर वाले घरों को 20 हजार लीटर पानी मुफ्त देने का दोबारा ऐलान किया है. केजरीवाल की दूसरी पारी में पानी के मोर्चे पर कई और वादे भी हैं. इसकी भी पड़ताल हमने करने की कोशिश की है. पहला यमुना से पीने लायक पानी का इंतजाम. दूसरा बरसात के पानी को इकट्ठा करना यानी रेनवाटर हार्वेस्टिंग और तीसरा हरियाणा की मुनक नहर से दिल्ली को ज्यादा पानी दिलवाना. ये वादे जब पूरे होंगे तब होंगे. पहले तो केजरीवाल के सामने दिल्ली के लिए अपने 49 दिनों के पहले कार्यकाल में लागू किया गया मुफ्त पानी का इंतजाम सबसे आसान रास्ता होगा लेकिन इसका कितना असर दिल्ली के बजट पर पड़ेगा इसे भी समझ लेते हैं. 

20 हजार लीटर प्रति माह पानी यानी करीब 667 लीटर हर रोज मुफ्त पानी. केजरीवाल की ये योजना 3 महीने तक चली. तीन महीने में कुल खर्च हुए 40 करोड़ रुपये. अगर ये योजना पूरे एक साल के लिए लागू होगा तो दिल्ली जल बोर्ड को अपनी जेब से 160 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे..ये आपका पैसा था जो दिल्ली में मुफ्त पानी बांटने के लिए साधारण सब्सिडी से ज्यादा खर्च किया गया. इस बार भी केजरीवाल के इस खर्च पर सवाल उठ सकते हैं लेकिन आम आदमी पार्टी का कहना है कि वादा किया है तो निभाएंगे. केजरीवाल के मुफ्त पानी के वादे पर कई और सवाल हैं जो अनसुलझे हैं. दिल्ली की जनसंख्या करीब 1.8 करोड़ है. इसमें से 50 लाख लोगों के पास पानी की पाइपलाइन नहीं है. इन्हें पीने का पानी कैसे मिलेगा? क्या मुफ्त पानी से पैसे बरबाद होंगे? दिल्ली जलबोर्ड की सालाना मुनाफा1000 करोड़ रुपये हैं. लेकिन इसमें से सीवेज और पानी पर 446 करोड़ सब्सिडी में खर्च किया गया. इस पैसे का इस्तेमाल 50 लाख लोगों तक पाइपलाइन पहुंचाने में हो सकता है. इससे 7 लाख झुग्गीवासी को भी पीने का पानी मिल सकता है.

चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैसे?
दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सभी पार्टियों का जोर था, अपने घोषणापत्र में आम आदमी पार्टी ने इसके लिए सबसे बड़ा ऐलान किया था कि पूरी दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, लेकिन क्या धरातल पर ये मुमकिन है?
आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में महिला सुरक्षा के लिए ना सिर्फ दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का वादा किया है बल्कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए मोबाइल पर एक बटन भी होगा जिसे दबाते ही उस इलाके में पुलिस की कार्रवाई होगी. केजरीवाल अपने चुनाव अभियान के दौरान ये वादा कर बार-बार महिलाओं की तालियां बटोरने में तो कामयाब हो गए, लेकिन क्या दिल्ली की तिजोरी इसका बोझ सहने के लिए तैयार है. शायद नहीं? आम तौर पर सबसे सस्ते सीसीटीवी कैमरे की कीमत है 1200 रुपये है. इस हिसाब से 15 लाख सीसीटीवी कैमरों की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये होगी. अगर ज्यादा खरीद पर 50 फीसदी की छूट भी मिली है तो ये कीमत 100 करोड़ रुपये होगी.

ये सिर्फ सीसीटीवी कैमरे की कीमत है. इसके बाद केजरीवाल की टीम को जरूरत होगी सर्वर और मेंटिनेंस की. कैमरों की मॉनीटरिंग के लिए1लाख से ज्यादा लोगों की. साथ ही उन्हें तनख्वाह देने के लिए भी इंतजाम करना होगा. मुंबई में 26/11 के हमले के बाद कुछ ऐसी ही कोशिश हुई थी जिससे कोई आतंकी हमला ना हो और अगर हो तो उसके सुराग मिल जाएं. योजना के तहत 6 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए. इस प्रोजेक्ट पर मुंबई को 950 करोड़ रुपये खर्च करना पड़ा. दिल्ली में इससे 250 गुना ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगने हैं, ऐसे में दिल्ली प्रोजेक्ट पर खर्च करीब 2 लाख 37 हजार करोड़ का आ सकता है


पूरी दिल्ली फ्री वाईफाई ?
दिल्ली को फ्री वाई फाई जोन बनाने के वादे ने केजरीवाल को दिल्ली के उस तबके से जोड़ा जो अपनी दुनिया में मस्त है, और हथेली में समाए मोबाईल फोन के जरिये दुनिया से जुड़े हैं. अब इंतजार फ्री वाई फाई सिग्नल का मोबाईल फोन से जुड़ने का हो रहा है
दिल्ली को ग्लोबल सिटी बनाने और महिलाओं की सुरक्षा के वादे के अलावा केजरीवाल ने दिल्ली को फ्री वाई-फाई जोन में बदलने का वादा भी किया है. लेकिन क्या केजरीवाल अपना ये वादा पूरा कर पाएंगे. ये सवाल इसलिए भी क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी क्षेत्र के दो घाटों को भी हाल ही में फ्री वाई-फाई जोन बनाया गया है. दशाश्वमेध घाट और शीतला घाट पर फ्री वाई-फाई की योजना लागू हो गई है. प्रधानमंत्री के चुनावी क्षेत्र में फ्री वाई-फाई के लिए करीब100 करोड़ रुपये का खर्च आया है. सवाल ये उठ रहा है कि क्या केजरीवाल दिल्ली के महज 37 हजार करोड़ के बजट से मोटी रकम दिल्ली की हवाओं में तैरते इंटरनेट पर खर्च करने जा रहे हैं.

ये सवाल बड़ा इसलिए भी है कि क्योंकि वाराणसी में फ्री वाईफाई के लिए सीमा तय की गई है. जबकि अम आदमी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में इस बात का खुलासा नहीं किया है कि फ्री वाई-फाई की सीमा क्या होगी. अगर बनारस की बात करें तो यहां 30 मिनट तक वाई-फाई का इस्तेमाल मुफ्त रखा गया है. इसके बाद के लिए कंपनियों के डाटा कार्ड दिए जाएंगे जिसमें 30 मिनट के लिए 20रुपये, 60 मिनट के लिए 30 रुपये, 120 मिनट के लिए 50 रुपये. अगर आप पूरा दिन इंटरनेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 70 रुपये चुका कर कर सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में 24 घंटे मुफ्त वाई फाई नहीं दे पाए, ऐसे में अरविंद केजरीवाल क्या जुगाड़ भिड़ाते हैं इसके लिए सबकी नजरें टिकी हुई है 

Thursday, 11 December 2014

                         अब सियासी पिच पर बल्लेबाजी!
    टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अब राजनीति में अपनी किस्मत अजमा सकते हैं, वर्ल्ड कप टीम से बाहर हुए सहवाग की वापसी टीम में नामुमकिन सी नजर आ रही है...ऐसे में राजनीतिक दलों ने सहवाग को अपनी-अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए मोहरे बिछाने शुरु कर दिए हैं, सूत्रों की मानें तो बीजेपी सहवाग को अपनी पार्टी से जोड़ने के लिए पूरजोर तरीके से प्रयास कर रही है, इसका अंदाजा इस बात से भी लगया जा सकता है कि बीजेपी ना तो इस बात की पुष्टि कर रही है और ना ही नकार रही है।

   बीजेपी ने सहवाग के लिए अपने दरवाजे खोले हुए हैं लेकिन इस रेस में कांग्रेस भी पीछे नहीं है, कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता की मानें तो सहवाग को टिकट देने की रेस में उनकी पार्टी बीजेपी से भी आगे है। सहवाग का परिवार पिछले पांच दशकों से कांग्रेस पार्टी का वफादार रहा है और उनकी बहन बहन अंजु कांग्रेस के टिकट पर नगर निगम का चुनाव जीत चुकी है, अपनी बहन की जीत के लिए सहवाग ने भी जम कर प्रचार किया था, सहवाग के पुराने कनेक्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि वो दिल्ली विधानसभा का चुनाव कांग्रेस पार्टी की टिकट पर लड़ सकते हैं।

   कांग्रेस और बीजेपी अगर सहवाग पर डोरे डाल रही है तो आम आदमी पार्टी भी पिछे नहीं है, आम आदमी पार्टी का कहना है कि सहवाग की छवि उनका पार्टी की तरह पूरी तरह साफ सुथरी है और सहवाग अगर चाहे तो उनके लिए केजरीवाल के दरवाजे हमेशा खुले हैं। दरअसल सहवाग 24 कैरेट गोल्ड यानी वो खरा सोना हैं जिसे अपना बनाने का मतलब है एक सीट पर जीत पक्की, इसके साथ ही अहसास इस बात की भी है कि जीत महज एक सीट तक नहीं रहेगी बल्की संदेश उन युवाओं तक भी पहुंचेगा जिनकी नजरों में नजफगढ़ के सहवाग की नवाबी आज भी कायम हैं

Monday, 13 October 2014

                                         'B' फैक्टर और हरियाणा

                हरियाणा में चुनावी रंग अब आखिरी चरम पर है, और चुनाव के लिए रणक्षेत्र तैयार है. 15 अक्तूबर को जनता फैसला करेगी कि हरियाणा की कमान वो किसे सौंपेगी..लेकिन हर पार्टी का दावा है कि उससे बेहतर कोई नहीं, लेकिन पार्टी पॉलिटिक्‍स से अलग कुछ रोचक बातों पर नजर डाले तो, 'B' फैक्टर से हरियाणा का खास नाता रहा है...हरियाणा में सबसे ज्‍यादा बार कांग्रेस ने सरकार बनाई है और सभी कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों का नाम अंग्रेजी के 'बी' अक्षर से शुरू होता है.

1966 में हरियाणा के गठन के साथ हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भगवत दयाल शर्मा को सीएम बनाया था...इसके बाद साल 1968 में बंसीलाल सीएम बने और 1975 तक प्रदेश के सीएम रहे....इसके बाद बनारसी दास गुप्ता 1977 तक यहां के सीएम रहे, हरियाणा की जनता ने भजनलाल पर 1979 से 1986 तक भरोसा जताया और वही प्रदेश के सीएम रहे, इसके बाद साल 1991 में फिर से भजनलाल ने ही प्रदेश की बागडोर संभाली, यही नहीं 2005 के बाद से एक दशक तक कांग्रेस का ही प्रदेश में शासन रहा है और वर्तमान में भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम हैं.

अब एक बार फिर चुनाव सामने है और राज्य में भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए पूरे प्रयास कर रहें हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार के विधानसभा चुनावों में सीएम का 'B' फैक्टर काम करता है या फिर बीजेपी का 'B' हावी होगा

Tuesday, 27 December 2011

FLASH BACK 2011_MARCH-APRIL

NATIONAL POLITICAL
गोधरा कांड में 11 को फांसी, 20 को उम्रकैद
अहमदाबाद स्पेशल कोर्ट ने गोधरा कांड के 31 दोषियों में से 11 को फांसी की सजा सुनाई...बाकी 20 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई...आरोपियों को फांसी की सजा का फैसला देते वक्त कोर्ट ने बचाव पक्ष की उस दलील को नहीं माना, जिसमें कहा गया था कि पेट्रोल बाहर से फेंका गया।
पामोलीन मामला बना गले की हड्डी
सुप्रीम कोर्ट ने पी. जे. थॉमस की नियुक्ति रद्द कर दी....इसके बाद वो पहले ऐसे केंद्रीय सर्तकता आयुक्त बन गए हैं, जिनके खिलाफ कोर्ट ने ऐसा कदम उठाया है। केरल का पामोलीन आयात मामला पिछले दो दशकों से उनके लिए गले की हड्डी बना हुआ था...देश के 14वें सीवीसी थॉमस को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने 7 सितंबर, 2010 को विवादास्पद परिस्थितियों में इस पद पर नियुक्त किया था।
हसन अली पर शिकंजा कसा
ब्लैक मनी मसले पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त रवैये के बाद सरकारी जांच एजेंसियां हरकत में आ गई...ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने हसन अली खान को समन भेजे....ईडी ने सभी एयरपोर्टों को लुकआउट सर्कुलर भेजे हैं ताकि अली देश छोड़कर भागने न पाए। हसन अली पर विदेशी बैंकों में ब्लैक मनी रखने और टैक्स चोरी करने का आरोप है।
वरुण ने लिए 7 फेरे, नहीं पहुंचे भाई-बहन
बीजेपी नेता और गांधी-नेहरू परिवार के लाडले वरुण गांधी की शादी उनकी गर्लफ्रेंड यामिनी रॉय के साथ वाराणसी में हुई। इस मौके पर सबकी नजरें वरुण की ताई सोनिया गांधी के परिवार से कौन-कौन शामिल होगा पर लगी हुई थी, पर सोनिया गांधी के परिवार से इस शादी में कोई भी शरीक नहीं हुआ।
हसन अली को जमानत, ईडी को मिली फटकार
मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी के मामले में स्थानीय अदालत ने हसन अली को जमानत दे दी। कोर्ट ने हसन अली को पूछताछ के लिए 14 दिन के लिए रिमांड पर लेने की ईडी की अर्जी को खारिज कर दिया।
जीएसटी के मसौदे को कैबिनेट की मंजूरी
देश भर में समान वस्तु और सेवा कर लागू करने के लिए संविधान संशोधन विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में विधेयक संसद में रखने को हरी झंडी दे दी गई। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच मतभेद के कारण जीएसटी लागू करने का मामला दो बार टल चुका था
विकिलीक्स खुलासे पर संसद में जमकर हंगामा
विश्वास मत हासिल करने के लिए 2008 में कथित तौर पर कुछ सांसदों को घूस देने के विकिलीक्स के खुलासे के बाद पहली बार संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। लोकसभा में विपक्षी दलों का कहना था कि अब प्रधानमंत्री सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं इसलिए उन्हें फौरन पद छोड़ देना चाहिए।
होली के रंगों से सराबोर हुई आमची मुंबई
पूरे देश में होली का त्योहार मनाया गया...रंगों के पर्व होली पर जमकर हुल्लड़बाजी देखी गई...इस दौरान लोगों के समूह ढोल बजाते हुए और होली गीत गाते हुए एक दूसरे को गले लगकर बधाई देने में व्यस्त रहे
शुंगलू कमिटी ने खोली कलमाडी की पोल
सुरेश कलमाडी को एक और झटका देते हुए शुंगलू समिति ने उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए नाममात्र की जवाबदेह और पारदर्शी आयोजन समिति के गठन के लिए आड़े हाथों लिया है। समिति ने शुक्रवार को सार्वजनिक की गई 103 पेजों की अपनी छठी रिपोर्ट में कहा कि आयोजन समिति के प्रमुख का पद पाने और समिति पर प्रशासनिक नियंत्रण पाने के लिए कलमाडी के आधिकारिक दस्तावेजों में बदलाव पाए गए।
सांई बाबा की तबीयत बिगड़ी
सत्य सांई बाबा की तबीयत बिगड़ने से उनके लाखों भक्तगण परेशान हुए। फेफड़ों और सीने में परेशानी के कारण 28 मार्च से अस्पताल में भर्ती सांई बाबा को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर थी
पीएसी में टाटा-राडिया की पेशी
टू-जी स्पेक्ट्रम आवंटन में कथित अनियमितता की जांच कर रही संसद की लोक लेखा समिति ने रतन टाटा और नीरा राडिया से पूछताछ की। समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने बताया कि उद्योगपति टाटा ने जहां टैप किए गए फोन में अपनी आवाज होने की बात स्वीकार की, वहीं कॉरपोरेट लॉबीस्ट का सवालों को लेकर रुख टालमटोल वाला रहा।
यूपी में बीजेपी युवा मोर्चा के 400 कार्यकर्ता अरेस्ट
यूपी की खराब कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ विधानभवन का घेराव करने जा रहे बीजेपी युवा मोर्चा के करीब 400 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। चारबाग स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में जमा हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने संबोधित किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने विधानभवन की तरफ मार्च शुरू कर दिया
जंतर-मंतर पर अन्ना की हुंकार
देश में गहरी जड़ें जमा चुके भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जन लोकपाल बिल लाने की मांग करते हुए अन्ना हजारे ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। जंतर - मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता हजारे को सपोर्ट करने हजारों लोग जुटे। अन्ना ने उम्मीद की कि 3-4 दिनों में सरकार बाज आएगी
करप्शन के खिलाफ बीजेपी का देशव्यापी अभियान शुरू
घोटालों और काले धन को लेकर यूपीए सरकार को घेरने के इरादे से बीजेपी ने 70 दिन का राष्ट्रव्यापी जनसंघर्ष अभियान शुरू किया। लेकिन इस अभियान में उन पांच राज्यों को शामिल नहीं किया गया, जहां विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। अभियान की शुरुआत दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से हुई
अन्ना के लोगों ने उमा और चौटाला को मौके से भगाया
करप्शन के खिलाफ लंबी लड़ाई छेड़ने वाले और जन लोकपाल बिल की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे अन्ना हजारे के समर्थकों ने उमा भारती और ओमप्रकाश चौटाला को मौके पर नहीं जाने दिया। दोनों नेता करप्शन के खिलाफ अन्ना की इस मुहिम को अपना समर्थन देने के घोषित मकसद से वहां पहुंचे थे। लेकिन अन्ना पहले ही एलान कर चुके थे कि अब वह किसी भी पार्टी के नेताओं को अपने मंच पर नहीं आने देंगे।
जेल में कैद हसन अली
पुणे के कारोबारी हसन अली खान को ऑर्थर रोड जेल के अंडाकार सेल में रखा गया । हसन अली पर टैक्स चोरी का आरोप है। सूत्रों के मुताहिक खान को अंडाकार सेल में रखा गया, क्योंकि उसने कोलकाता के कारोबारी काशीनाथ तपुरिया से अपनी जान को खतरा होने का दावा किया ।
माया कैबिनेट के दो मंत्रियों ने दिए इस्तीफे
उत्तर प्रदेश के परिवार कल्याण मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्र ने अपने विभाग में वित्तीय धांधली सामने आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इन दोनों ने सीएमओ बी पी सिंह हत्याकांड की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री मायावती को अपना इस्तीफा सौंप दिया। मुख्यमंत्री ने त्यागपत्र राज्यपाल बी एल जोशी के पास भेज दिए
इलियास कश्मीरी के सिर पर 22 करोड़ का इनाम
'नए बिन लादेन' के रूप में जाने जाने वाले आतंकवादी और मुंबई हमलों के अहम संदिग्ध मोहम्मद इलियास कश्मीरी की सूचना देने पर अमेरिका ने 50 लाख डॉलर  का इनाम घोषित किया । विदेश मंत्रालय ने बताया कि कश्मीरी आतंकवादी संगठन हूजी का कमांडर है, जो अल कायदा से जुड़ा गुट है और इस गुट ने भारत और पाकिस्तान में कई बार हमले किए हैं।
97 घंटे बाद अन्ना हजारे ने तोड़ा अनशन
आखिरकार अपने ९७ घंटे के लंबे अनशन के बाद अन्ना ने अपना अनशन तोड़ा ...दिल्ली समेत पूरे देश में अन्ना समर्थकों में खुशी छा गई....खुशी का आलम ये था कि हर जगह दीवाली जैसा माहौल बन गया...अन्ना की जीत की खुशी में उनके गांव रालेगण में भी जश्न मनाया गया...
MNS फिर उतरी सड़कों पर
राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अब मुंबई और ठाणे में पानीपुरी के ठेले लगाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया । मुंबई और ठाणे में जगह-जगह पानीपुरी वालों के ठेले तोड़े गए , उनके सामान फेंके गए और उन्हें मारा-पीटा गया।
15 अगस्त तक बिल पास नहीं हुआ तो आंदोलनः अन्ना
अन्ना हजारे ने एक बार फिर अपने रुख को कड़ा करते हुए कहा कि जन लोकपाल बिल पारित करने की समय सीमा अब भी 15 अगस्त ही है और अगर उस तारीख तक जन लोकपाल बिल संसद से पारित नहीं कर दिया गया तो वह फिर से आंदोलन शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता की इच्छा का सम्मान करते हुए सभी पार्टियां मिल कर इसे पारित कर देंगी।
फर्जी है ये सीडी: प्रशांत भूषण
अपने पिता शांति भूषण की हाल में आई विवादास्पद सीडी को प्रशांत भूषण ने फर्जी करार दिया है। प्रशांत भूषण ने दो फॉरेंसिक लैब की रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि सीडी में कम से कम 6 जगह छेड़छाड़ की गई । उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात भी कही ।
सर्कस में बच्चों के काम पर लगा बैन
सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के सर्कस में काम करने पर बैन लगा दिया। अदालत ने केंद्र सरकार को सर्कस में काम करने वाले बच्चों को वहां से हटाने और उनके लिए पुनर्वास कार्यक्रम बनाने का निर्देश दिया है। जस्टिस दलवीर भंडारी की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा, 'बच्चों के मूल अधिकारों की सुरक्षा के मद्देनजर यह जरूरी है कि सरकार इस क्षेत्र में उनके काम करने पर प्रतिबंध लगाने वाली अधिसूचना जारी करे।'
सत्य सांई का देहावसान
न दवा का असर हुआ और न दुआ का और न ही हो सका कोई चमत्‍कार.... सत्‍य साईं बाबा का सामना भी अंतिम सच से हो गया 24 अप्रेल सुबह 7.40 बजे उनका देहावसान हो गया एक महीने पहले बाबा को पुट्टापर्थी के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था शुरू में बताया गया कि उन्‍हें निमोनिया हुआ था। उसके बाद से बीच में कभी उनकी हालत में थोड़ी सुधार की खबर आती, फिर स्थिति बिगड़ती रही

DELHI HARYANA
भारत की सबसे महंगी ढाई सौ करोड़ की शादी
देश की सबसे महंगी शादी में बराती तो बराती भगवान को भी दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया गया। हरियाणा के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह जौनपुरिया की बेटी योगिता और दिल्ली के कांग्रेसी नेता कंवर सिंह तंवर के बेटे ललित तंवर की शादी जिसने भी देखी उसके मुंह से सिर्फ वाह निकला। करीब 250 करोड़ की इस शादी में दूल्हे का टीका ढाई करोड़ का किया गया और परिवार के 18 सदस्यों का टीका 1-1 करोड़ से किया गया। शादी में शरीक हुए करीब 2 हजार बारातियों को 30-30 ग्राम के चांदी के बिस्कुट और एक-एक सफारी सूट दिए गए
यूपी-हरियाणा के बीच सीमा विवाद पर बनी सहमति
करीब एक दशक से हरियाणा और यूपी के बीच चल रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दोनों प्रदेशों की तरफ से कवायद तेज कर दी गई है। दोनों सरकारों ने फैसला किया है कि यमुना नदी में भूमि के कटान के बाद जमीन जिस प्रदेश में निकलेगी उसी प्रदेश के किसानों को जमीन का पट्टा मिलेगा।
साउथ दिल्ली में डीयू की स्टूडेंट का मर्डर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सुबह साउथ दिल्ली में सरेआम गोली मारकर दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा का मर्डर कर दिया गया....हत्या भीड़ भरे फुटओवर ब्रिज पर हुई....बताया गया है कि हत्या का आरोपी राधिका तंवर नाम की इस छात्रा का महीनों से पीछा कर रहा था। राधिका इससे परेशान थी। मुलजिम खुद का रिजेक्शन स्वीकार नहीं कर पा रहा था। जिसके बाद बदला लेने के मकसद से उसने इस वारदात को अंजाम दी।
सीलिंग-तोड़फोड़ पर लगी रोक
केंद्र सरकार ने एमसीडी द्वारा करी जा रही तोड़फोड़ पर एक साल तक के लिए रोक लगा दिया... सरकार ने कहा कि वो इस संबंध में स्पेशल बिल ला रही है, जिसके कारण ये रोक लगाई गई है... निर्देश में कहा गया है कि यूपीए सरकार दिल्ली स्पेशल लॉ एक्ट को एक साल के लिए और बढ़ाने जा रही है जिससे 31 दिसंबर 2011 तक कई इलाकों में सीलिंग और तोड़फोड़ पर रोक रहेगी।
130 मीटर एक्सप्रेस-वे पर किसानों का अड़ंगा
नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक बनाए जा रहे 130 मीटर चौड़े एक्सप्रेस-वे के निर्माण में किसानों ने अड़ंगा लगा दिया । खौदना खुर्द गांव के किसानों ने मांग की कि उन्हें 10 प्रतिशत बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जाए।
दिल्ली में 500 झुग्गियां जलकर राख
उत्तरी दिल्ली में रिठाला मेट्रो स्टेशन के निकट मंगलवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लगने से 500 से ज्यादा झुग्गियां जलकर नष्ट हो गईं। रिठाला मेट्रो स्टेशन के नजदीक झुग्गियों में देर रात आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की लगभग 22 गाड़ियों को भेजा गया था और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया।''
सेक्स रेश्यो के आंकड़ों से हरियाणा की नींद उड़ी
जनगणना के नए आंकड़ों ने हरियाणा सरकार को चिंता में डाल दिया और वो अपनी संबंधित नीतियों की नई सिरे से समीक्षा करने पर मजबूर हो गई । हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि उन सभी नीतियों की समीक्षा की जाएगी, जिसके वांछित परिणाम नहीं आए ।
आईएनएलडी का फरीदाबाद बंद का ऐलान
हरियाणा में कलेक्टर रेट के विरोध में काफी दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा था। प्रॉपर्टी डीलरों , सामाजिक संस्थाओं और राजनीतिक दल लगातार इसे वापस लेने की मांग लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। अब राजनीतिक दलों ने प्रदर्शन को बड़ा करने का मन बना लिया । ईएनएलडी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने 11 अप्रैल को फरीदाबाद बंद रखने का ऐलान किया।
एसजीपीसी चुनाव के लिए पार्टियों का रजिस्ट्रेशन शुरू
गुरुद्वारा चुनाव आयोग ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के चुनाव के लिए विभिन्न पार्टियों के रजिस्ट्रेशन का काम शुरू कर दिया गया। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव चिह्न की सूची जारी की गई । रजिस्ट्रेशन कराने वाली पार्टियों को इस सूची में दर्ज चुनाव चिह्न ही अलाट किए गए ।
INTERNATIONAL
यमन में सरकार का विरोध उफान पर
यमन की राजधानी सना में सरकार विरोधियों ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया दूसरी तरफ राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह ने अरब जगत में विरोध की लहर के पीछे इस्त्राइल और अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया
ब्राजील में कार्निवल समारोह के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 150 मरे
ब्राजील में प्रसिद्ध त्योहार कार्निवल के दौरान देशभर में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक लोग घायल हो गए। देश में कुल 1 हजार 46 दुर्घटनाएं हुईं....  
भूकंप के बाद जापान में सूनामी से भारी तबाही
पूर्वोत्तर जापान में 8.9 की तीव्रता वाले जबर्दस्त भूकंप के बाद सूनामी के चलते काफी नुकसान है। भूकंप के चलते जहां कई मकानों में आग लग गई , वही सूनामी की लहरें तटीय इलाकों में कई मकानों , कारों और पोतों को अपने साथ बहा कर ले गईं। हजारों लोगों की मौत हो गई....
जापान के न्यूक्लियर प्लांट में ब्लास्ट
जापान में 140 सालों के इतिहास के सबसे भयानक भूकंप और विनाशकारी सूनामी के बाद फुकुशिमा डायची न्यूक्लियर प्लांट में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण रेडिएशन से उपजे खतरे ने पूरे देश को आशंकाओं के सागर में डाल दिया है। भूकंप और सूनामी के बाद फुकुशिमा प्लांट की यूनिट एक में सामान्य से सैकड़ों गुना ज्यादा रेडिएशन हो रहा था
आइवरी कोस्ट में 'गृहयुद्ध', सैकड़ों मरे
आइवरी कोस्ट के दो राष्ट्रपतियों के बीच तनातनी के कारण देश में भयानक लड़ाई छिड़ गई । अबिदजान शहर में अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राष्ट्रपति अलासान उआतरा के वफादारों और तत्कालीन राष्ट्रपति लॉरांग बैग्बो के समर्थकों के बीच हिंसक संघर्ष शुरु हुआ। सांप्रदायिक हिंसा में 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई
तुर्की में अल कायदा के 41 आतंकवादी गिरफ्तार
तुर्की की सुरक्षा सेनाओं ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए इंटरनैशनल आतंकवादी संगठन अल कायदा के 41 सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आतंकवादियों में एक विद्रोही नेता भी शामिल थाये गिरफ्तारी देश भर के 50 स्थानों पर छापेमारी के दौरान सम्भव हो सकी। जिन स्थानों पर छापे मारे गए उनमें इस्तांबुल, सेनलेर और कारटाल जिले शामिल हैं।
'सुपरबग' रिसर्च में WHO की भारत को मदद
विश्व स्वास्थय संगठन ने बैक्ट्रीया 'सुपरबग' को लेकर रिसर्च में भारत की मदद करने के संकेत दिए । डब्ल्यूएचओ ने कहा, 'डब्ल्यूएचओ 'सुपरबग' को लेकर रिसर्च में भारत सरकार की सहायता करेगा।' उन्होंने बताया, 'कोई भी शख्स ब्रिटिश स्वास्थ्य पत्रिका 'लेंसेट' के दावों का विरोध नहीं कर रहा है लेकिन वो विज्ञान का विज्ञान के जरिए ही जवाब देंगे।'
पाकिस्तान ने 89 भारतीय कैदियों को रिहा किया
भूलवश सीमा लांघने के कारण भारत और पाकिस्तान की जेलों में बंद कैदियों की रिहाई प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तान ने 89 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। रिहा किए गए ये कैदी सीमावर्ती शहर लाहौर की ओर ले जाए गए, जहां से उन्होंने भारतीय सीमा में प्रवेश किया
SPORTS
आयरलैंड ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया
क्रिकेट वर्ल्ड कप के एक अहम मुकाबले में भारी उलट फेर करते हुए आयरलैंड ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हरा दिया। इस मैच में कई ऐसे रिकॉर्ड बने जिसकी कल्पना कभी किसी ने नहीं की होगी। मैच में केविन ओ' ब्रायन ने आईसीसी वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाकर आयरलैंड टीम को ग्रुप-बी के मुकाबले में अपने पड़ोसी इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इंग्लैंड के 328 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने 5 गेंद बाकी रहते ही 3 विकेट से हरा दिया।
भारत ने आयरलैंड को 5 विकेट से हराया
भारतीय क्रिकेट टीम ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में वर्ल्ड कप-2011 के ग्रुप-बी मुकाबले में आयरलैंड को 5 विकेट से हरा दिया....मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए युवराज ने पांच विकेट लिए...इस जीत ने ग्रुप-बी की तालिका में भारत को सबसे ऊपर पहुंचा दिया
भारत ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया
फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत ने नीदरलैंड को आसानी से हरा दिया। हालांकि भारत को उतनी बड़ी जीत नहीं मिल पाई जितनी बड़ी जीत की उम्मीद फैंस कर रहे थे । इस जीत के साथ ही भारत का क्वॉर्टर फाइनल में जाना तय हो गया है।
साउथ अफ्रीका ने इंडिया को 3 विकेट से हराया
डेल स्टेन की कहर बरपाती बोलिंग और आखिरी ओवर में पुछल्लों के आतिशी बैटिंग के दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट से हरा दिया....इसके साथ ही ग्रुप ' बी ' मैच में वर्ल्ड कप के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश की संभावना बढ़ा ली...साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में 13 रन बना कर जीत दर्ज की
साइना ने स्विस ओपन का खिताब जीता
भारतीय बैडमिंटन की सनसनी साइना नेहवाल ने स्विट्जरलैंड में कोरियाई जी हयून सुंग को सीधे गेम में हराकर स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड ट्रॉफी जीती। ये उनका इस साल का पहला खिताब था.... दूसरी वरीयता प्राप्त साइना ने जी हयून को 43 मिनट में 2।-13, 2।-14 से परास्त करके खिताब जीतने के अपने अभियान की शुरुआत की
भारत की वेस्ट इंडीज पर धमाकेदार जीत
युवराज सिंह 113 रन की शानदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने वेस्ट इंडीज को 80 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके साथ ही भारत क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गया....जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होना था
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
युवराज सिंह और सुरेश रैना की शानदार बैटिंग के बदौलत टीम इंडिया ने दबाव के क्षणों में बेजोड़ अस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाया...भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल में 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए युवराज और रैना के बीच 74 रन की अटूट साझेदारी से 14 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली।
तेंडुलकर के वनडे में 18,000 रन पूरे
रेकॉर्डों के बादशाह सचिन तेंडुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल मैच में एक नया मुकाम हासिल किया....सचिन ने 45वां रन पूरा करते ही वनडे में 18,000 रन पूरे कर लिए...वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।
न्यू जीलैंड को हराकर श्रीलंका फाइनल में
वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ये पक्का हो गया कि 2 अप्रैल को होने वाला वर्ल्ड कप फाइनल दो एशियाई देशों के बीच ही खेला जाएगा। न्यू जीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 218 का टारगेट रखा था। श्रीलंका ने 47.5 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर ही इस टारगेट को हासिल कर लिया।
भारत फाइनल में पहुंचा
मोहाली के महासंग्राम में भारत ने पाकिस्तान को 29 रनों से हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और आखिरकार बाजी भारत के हाथ लगी। मैन ऑफ द मैच सचिन तेंडुलकर की शानदार 85 रनों की पारी भारत की जीत का आधार बनी। एक तरफ से विकेट गिरते रहे, पर सचिन ने दूसरे छोर को संभाले रखा और भारतीय पारी को बिखरने से बचाया।
भारत ने जीता वर्ल्ड कप
आखिरकार टीम इंडिया ने श्रीलंका को मात देकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया...। अब तक वर्ल्ड कप में बल्ले से ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकने वाले माही ने फाइनल की रात को जश्न की रात में तब्दील कर दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरी ओर युवराज सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
टीम के सम्मान में प्रेजिडेंट ने दी पार्टी
28 सालों के बाद देश को वर्ल्ड कप का ताज पहनाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधरों के सम्मान में प्रेजिडेंट प्रतिभा पाटील ने राजभवन में एक पार्टी दी। पाटील ने श्रीलंका के प्रेजि़डेंट महिंद्रा भारत-श्रीलंका वर्ल्ड कप फाइनल मैच का लुत्फ उठाया था। राजभवन में चाय पार्टी आयोजित की गई है, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित टीम के सभी सदस्य मौजूद थे
गुरु गैरी ने छोड़ा टीम का साथ
वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा करने के साथ ही गुरु गैरी का भारतीय टीम के साथ यादगार सफर भी वानखेड़े स्टेडियम पर खत्म हो गया। साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन ऑस्ट्रेलियाई कोच ग्रेग चैपल का विवादित दौर खत्म होने के बाद टीम इंडिया से जुड़े थे। उनके बेहद सफल कार्यकाल में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन का दर्जा हासिल किया और क्रिकेट का वर्ल्ड कप जीता।
आईपीएल-4: दनादन क्रिकेट की रंगारंग शुरुआत
आईपीएल चार की दनादन शुरुआत हुई ...चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ इसकी शुरुआत हुई..आईपीएल में भाग लेने वाली सभी दस टीमों और उनके कप्तानों ने इस उद्घाटन समारोह में शिरकत की ...
BUSINESS ENTERTAINMENT
द किंग्स... के सिर ऑस्कर का ताज
हॉलीवुड कोडैक थियेटर में आयोजित ऑस्कर सेरेमनी में टॉम हूपर की फिल्म द किंग्स स्पीच का जलवा कायम रहा। उसे बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। ये फिल्म ब्रिटिश अकैडमी फिल्म अवॉर्ड्स, गोल्डन ग्लोब और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स में भी कई अवॉर्ड जीत चुकी थी...83वें ऑस्कर में बेस्ट फिल्म के लिए इसका मुकाबला 'ब्लैक स्वान', 'द फाइटर', 'इंसेप्शन', 'द किड्स आर ऑल राइट', '127 ऑवर्स', 'द सोशल नेटवर्क', 'टॉय स्टोरी 3', 'ट्रू ग्रिट' और 'विंटर्स बोन' से था।
और फेमस हो गईं पूनम
मॉडल पूनम पांडे को कोई नहीं जानता था, लेकिन अब उन्हें सब जानते हैं। गुमनाम-सी यह मॉडल इंडिया-पाकिस्तान मैच से ठीक पहले अपने इस बयान को लेकर सुर्खियों में आ गईं कि अगर इंडियन टीम वर्ल्ड कप जीतती है, तो वह न्यूड होंगी।
बेंटले ने उतारी 1.9 करोड़ रुपए की लग्जरी सेडान
ब्रिटिश कार कंपनी बेंटले ने अपनी कॉन्टिनेंटल जीटी लग्जरी सेडान का चार सीटों वाला मॉडल भारत में उतारा । दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.9 करोड़ रुपए है। दो दरवाजों वाली इस कॉन्टिनेंटल जीटी में 12 सिलेंडर वाला इंजन लगा है और य 318 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
रिलायंस का पैट्रोलियम मंत्रालय विरोध
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश को मानने से इनकार किया... तेल एवं गैस कारोबार से जुड़ी निजी क्षेत्र की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आदेश को दरकिनार करते हुये इस्पात और तेल रिफाइनरी जैसे गैर- प्राथमिक क्षेत्र को गैस आपूर्ति में कटौती करने से यह कहते हुये इनकार कर दिया कि इसके वित्तीय और कानूनी असर हो सकते हैं।
SBI ने बेस रेट और BPLR बढ़ाया
भारतीय स्टेट बैंक ने बेस रेट में 25 बेसिस पॉइंट बढ़ोतरी कर दी है। बैंक के इस कदम से होम लोन और ऑटो लोन महंगे हुए। एसबीआई ने भारतीय रिजर्व की सालाना मौद्रिक समीक्षा से पहले बेस रेट में बढ़ोतरी की है।